Thursday , September 19 2024

समर्पण ग्रुप : कार्यशाला में स्टूडेंट्स को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। समर्पण ग्रुप द्वारा देवा रोड स्थित संस्थान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को संस्थान के संस्थापक डाॅ. आरएस दुबे एवं प्रधानाचार्या डाॅ. दीप्ति शुक्ला ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रशिक्षिका प्रो. प्रीति पाण्डेय और सहायक हरिओम शुक्ला ने संस्थान के करीब 600 छात्र/छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसमें उनको कराटे, मार्शल आर्ट, कर्व मगा, जूडो, विंग चुन तथा बाॅक्सिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षिका द्वारा आत्मरक्षा के बताए गये साधनों को दो-दो छात्र/छात्राओं की टोली बनाकर आपस में नाटकीय तौर पर लड़ाकर बताया गया। उनके द्वारा की जाने वाली छोटी से छोटी गलतियों को बहुत ही बारीकियों से देखा गया तथा उनको उसमें सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसको समस्त छात्र/छात्राओं ने सुधारने की प्रतिज्ञा ली।