लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लखनऊ में नई एसएमई शाखा का शुभारंभ कर एमएसएमई बैंकिंग क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है। नई शाखा का शुभारंभ, बैंक की एमएसएमई क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषीकृत एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नई शाखा का उद्घाटन लाल सिंह (कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा) ने किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह (महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल), अरबिंद कुमार (उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र), संतोष कुमार (सहायक महाप्रबंधक एवं शाखा प्रमुख, एसएमई शाखा) सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ कार्यपालकगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नई एसएमई शाखा की स्थापना एमएसएमई क्षेत्र की विशिष्ट वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने तथा ग्राहकों को बैंकिंग एवं ऋण संबंधी सेवाओं की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। शाखा द्वारा कार्यशील पूंजी वित्त, सावधि ऋण, व्यवसाय विस्तार एवं परियोजना वित्त, व्यापार वित्त सहित ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न वित्तीय समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

एमएसएमई बैंकिंग में विशेषज्ञता एवं केंद्रित दृष्टिकोण के साथ यह शाखा उद्यमियों को उनके व्यवसाय की प्रकृति एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषीकृत वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शाखा के माध्यम से व्यवसायों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति, कारोबार के विस्तार तथा दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक बैंकिंग सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने में सुविधा होगी।
लखनऊ में नई एसएमई शाखा का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए अपनी सेवाओं एवं पहुंच को निरंतर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैंक विशेषीकृत बैंकिंग समाधान एवं बेहतर ग्राहक अनुभव के माध्यम से उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, एमएसएमई के विकास को गति देने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal