Saturday , October 24 2026

खिचड़ी भोज संग ज़रूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा रविवार को खिचड़ी भोज संग ज़रूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। सेक्टर – “एच” जानकीपुरम में स्थित समिति कार्यालय के सामने स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी। सभी ने ठंड में गर्म खिचड़ी का लुत्फ उठाया।

इस दौरान समिति की ओर से ज़रूरतमंदों को नये-पुराने गरम कपड़े, जूते-चप्पल व अन्य उपयोगी सामान का वितरण किया गया। इस मौके पर राज वर्मा, नीलम वर्मा, माधुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।