Monday , May 25 2026
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us

Telescope Today | टेलीस्कोप टुडेTelescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal

  • Home
  • English News
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • दिल्ली
    • गोरखपुर
    • बनारस
    • अन्य जिले
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • व्यापार
    • Banking
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • सोशलमीडिया
  • फिल्म
  • ज्योतिष
  • लेख
  • ई-पेपर

खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि, तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता

Telescope Today January 6, 2024

– सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ पेपरलेस रूप में खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, खाते में तुरंत पहुँचेगी डीबीटी राशि

डाक विभाग 8 से 10 जनवरी तक इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का चलाएगा विशेष अभियान : कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए नये साल में एक विशेष अभियान चलाएगा, जिनका बैंक खाता नहीं है अथवा आधार या मोबाइल से लिंक न होने के कारण उनके खाते में डीबीटी या सब्सिडी राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय में डाक विभाग और आईपीपीबी समन्वय समिति की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने यह निर्देश दिए। यह अभियान वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया जनपदों में 8 से 10 जनवरी, 2024 के मध्य चलेगा। इस दौरान लोग अपने नजदीकी डाकघर में या डोरस्टेप पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता तुरंत खुलवा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ यह खाता पेपरलेस रूप में खुलेगा, किसी भी प्रकार के अन्य कागजात या औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी। मात्र ₹200 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्ज्वला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाईल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही साथ प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के चीफ मैनेजर ब्रज किशोर ने बताया कि इस खाते में फ्रॉड होने की संभावना नगण्य है क्योंकि यह खाता बायोमेट्रिक से खोला जाता है। खाते में कोई बैलेंस मेंटेनेंस करने की बाध्यता नहीं है। छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल रूप से राशि प्राप्त करने हेतु मुफ्त क्यू आर स्टिकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रीमियम खाते के मामले में जमा एवं निकासी पर कोई सीमा नहीं है। वहीं, प्रत्येक माह के प्रथम बिजली बिल भुगतान पर अधिकतम ₹5 का कैश बैक और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने पर 50% की छूट प्राप्त होती है। किसी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं लिया जाता है।

इस अवसर पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के चीफ मैनेजर बृज किशोर, वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राम निवास, वाराणसी पश्चिमी मंडल अधीक्षक विनय कुमार, जौनपुर अधीक्षक परमानन्द, गाजीपुर अधीक्षक पीके पाठक, बलिया अधीक्षक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, सहायक निदेशक आरके चौहान भी उपस्थित रहे।

Cm Dr. Neeraj Bora If DBT amount is not coming in the account Pawan Singh Chauhan then India Post Payments Bank account will be opened immediately Uttar Pradesh YOGI ADITYANATH खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता 2024-01-06
Telescope Today

सम्बंधित समाचार

राजीव मिश्र की कला-साधना को याद कर भावुक हुए कलाकार और कलाप्रेमी

May 25, 2026

ताइपे कैपिटल कप 2026 में हिस्सा लेने रवाना हुआ भारतीय स्किल दल

May 25, 2026

भजनों के बीच नम आंखों से दी गई स्व. पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि

May 25, 2026

ताजा समाचार

  • राजीव मिश्र की कला-साधना को याद कर भावुक हुए कलाकार और कलाप्रेमी

    May 25, 2026
  • ताइपे कैपिटल कप 2026 में हिस्सा लेने रवाना हुआ भारतीय स्किल दल

    May 25, 2026
  • भजनों के बीच नम आंखों से दी गई स्व. पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि

    May 25, 2026
  • तनवीर आलम की शानदार ऑलराउंडर खेल से पलटन छावनी बनी जूनियर-ए चैंपियन

    May 25, 2026
  • लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमेन की नई चेयरमैन बनीं दिव्या शुक्ला

    May 25, 2026

स्वास्थ्य

  • नारायण सेवा संस्थान : 3डी प्रिंटेड कृत्रिम अंगों से दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी

    May 18, 2026
  • गौतम अदाणी की बिहार को बड़ी सौगात, 150 करोड़ की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू

    May 17, 2026
  • गम्बूसिया मछलियों से होगा मच्छर नियंत्रण, लोकबंधु अस्पताल की नई पहल

    May 16, 2026
  • अमृतांजन का पोर्टफोलियो विस्तार, महिलाओं के लिए किफायती रेज़र रेंज पेश

    May 16, 2026
  • दिव्यांग बच्चों और आमजन के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 16, 2026

अर्थ

  • प्रिज़्म के वेडिंग्ज़ ने मुंबई में लॉन्च किए तीन नए प्रोफेशनली मैनेज्ड बैंक्वेट्स

    May 25, 2026
  • तनाएरा का ‘इनाया’ कलेक्शन लॉन्च, हर जश्न के लिए खास साड़ियों की नई श्रृंखला

    May 25, 2026
  • BOB : डिजिटल बैंकिंग में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आयोजित होगा ‘हैकाथॉन 2026’

    May 25, 2026
  • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    May 25, 2026
  • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, मुनाफा वसूली के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत

    May 25, 2026

अपराध

  • Shooter from Ballia : क्षत्रिय महासभा का महासचिव है सीए शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला बलिया का शूटर राज सिंह

    May 11, 2026
  • Moradabad : गन पॉइंट पर बंधक बनाकर पीतल कारोबारी के घर डकैती, सीसीटीवी की डीवीआर तक उखाड़ ले गए बदमाश

    May 11, 2026
  • मुजफ्फरपुर में पंचायत के फरमान पर युवती का जीते जी किया गया दाह संस्कार

    May 11, 2026
  • धारदार हथियार लेकर पीछा किया… जान बचाने के लिए घर में घुसे तो सिर में दाग दी गोली, मुरादाबाद में ‘संगीत सोम सेना’ के जिलाध्यक्ष की खौफनाक हत्या

    May 5, 2026
  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026

राज्य

  • राजीव मिश्र की कला-साधना को याद कर भावुक हुए कलाकार और कलाप्रेमी

    May 25, 2026
  • ताइपे कैपिटल कप 2026 में हिस्सा लेने रवाना हुआ भारतीय स्किल दल

    May 25, 2026
  • भजनों के बीच नम आंखों से दी गई स्व. पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि

    May 25, 2026
  • तनवीर आलम की शानदार ऑलराउंडर खेल से पलटन छावनी बनी जूनियर-ए चैंपियन

    May 25, 2026
  • लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमेन की नई चेयरमैन बनीं दिव्या शुक्ला

    May 25, 2026

मौसम का हाल

LUCKNOW WEATHER

Share Market Live

Track all markets on TradingView

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • धर्म/ज्योतिष
  • फिल्म

Join us on Facebook

Follow us on Twitter

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026, All Rights Reserved to TelescopeToday.IN