Friday , September 20 2024

लखनऊ उत्तर : सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक और महापौर ने किया जनसम्पर्क

सरकार ने किया आंबेडकर के सपनों को साकार : डा. नीरज बोरा

भाजपा ने लगाई दलित बस्ती में चौपाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाति बस्तियों में सघन सम्पर्क अभियान चला रही है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को विधायक डा. नीरज बोरा एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र स्थित पुरनिया गांव में सघन जनसम्पर्क कर चौपाल लगाया। इस दौरान श्रद्धाभाव से डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गयीं।

विधायक डा. नीरज बोरा ने दलित बस्ती में सम्पर्क के दौरान आयोजित चौपाल में कहा कि भाजपा सरकार में दलितों को वह सम्मान मिला है जिसका सपना बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर ने देखा था। आधी आबादी को अधिकार दिलाने का जो सपना आम्बेडकर ने देखा था उन्हें पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। राशन कार्ड पर आज महिलाएं घर की मुखिया हैं। गैस कनेक्शन उनके नाम हैं। मातृ शक्ति को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 2024 के अंत तक सबको आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग के कल्याण व विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो किया, वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। चौपाल का संचालन क्षेत्रीय पार्षद स्वदेश सिंह ने किया।

अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान में भाजपा उत्तर मंडल-2 अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष छत्रपाल गौतम, सम्पर्क अभियान के महानगर संयोजक अभिषेक खरे, नगर कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, मण्डल महामंत्री एमके सिंह, वीरेन्द्र मौर्य, रिक्की सिंह राठौर, अवधेश सिंह, पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, रेखा गौतम, देशराजी, सन्तोष, तारा देवी गौतम, सुमन, रघुनन्दन, शिवकुमार, राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

*मा. महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सेवा पखवाड़े के तहत अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान*

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 28 सितम्बर को मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की उपस्थिति में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़े” के तहत “अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान” के क्रम में आज पुरनिया गांव उत्तर 02 के अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क किया गया।

उक्त अभियान के तहत अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क कर अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की गई। घर घर सम्पर्क करते हुए अनुसूचित वर्ग के विकास और कल्याण हेतु मोदी – योगी सरकार को बधाई दी गई। इस दौरान मा. महापौर ने कहा कि 

उक्त अभियान में प्रमुख रूप से मा. विधायक डॉ नीरज बोरा जी, मा. पार्षद श्री स्वदेश सिंह जी, मा. पार्षद श्री शैलेन्द्र वर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक श्री अभिषेक खरे जी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्री छत्रपाल गौतम जी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।