निष्काम गुप्ता अध्यक्ष, मनीष तुलस्यान बनाये गए सचिव
विनोद बंसल एवं आलोक अग्रवाल बने सहसचिव
बलरामपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अग्रवाल सभा बलरामपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें संरक्षक विवेक सरावगी, अध्यक्ष निष्काम गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय अशोक गुप्ता एवं सुशील हमीरवासिया, सचिव मनीष तुलस्यान, सहसचिव द्वय विनोद बंसल एवं आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, भवन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भंडार अध्यक्ष साकेत तुलस्यान, निरीक्षक द्वय अजय अग्रवाल एवं सुरेंद्र अग्रवाल तथा जन सम्पर्क अधिकारी सौम्य अग्रवाल चुने गए।
अध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज हित में कार्य करने की अपेक्षाएं जाहिर की। जन सम्पर्क अधिकारी सौम्य अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ ही साथ 23 कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। अग्रवाल सभा के समस्त कार्यक्रम एवं क्रियाकलापों का उक्त कार्यकारिणी द्वारा समयानुसार उचित निर्णय लेते हुए उनका क्रियान्वयन किया जाएगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal