लखनऊ। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2023 का शुभारंभ बुधवार को संस्थान के संयुक्त सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह व संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

प्रज्ञान 2023 के पहले दिन खेल में क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में आरआर किंग्स बनाम आरआर रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में आरआर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। आरआर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाए। जवाब में उतरी आरआर किंग्स की टीम ने मात्र 9.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 96 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। आरआर किंग्स की तरफ से सुमित कुमार ने 39 रन बनाए व 3 विकेट लिए। सुमित कुमार (बीटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में अम्बिका गौरव (बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष), ग्रेसी यादव (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, प्रथम वर्ष) एवं प्रियांशी तिवारी (एमबीए, द्वितीय वर्ष) विजयी रहीं। बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में विकास (सिविल इंजी. प्रथम वर्ष), शुभम गुप्ता (मैकेनिकल इंजी. प्रथम वर्ष) विजयी रहें। गर्ल्स रस्साकशी में आरुषी (बायोटेक्नोलॉजी, तृतीय वर्ष) की टीम विजय हुयी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal