Friday , February 13 2026

स्टेट हैण्डलूम एक्सपो में उमड़ रही भीड़

लखनऊ। संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्या० ग्वालियर के द्वारा सेक्टर-जे आशियाना स्थित कथा मैदान में आयोजित स्टेट हैण्डलूम एक्सपो में भीड़ उमड़ रही है। जिसमें 8 राज्यों के लगभग 70 बुनकर सरकारी समितियां सम्मिलित हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की बनारसी सिल्क, एमपी की चंदेरी, बिहार भागलपुर की सिल्क, हरियाणा पानीपत की चादरें, राजस्थान की रजाई उपलब्ध हैं। एक जिला एक उत्पाद अवधारणा अन्तर्गत कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग से संयोजित भोपाल की जरी जरदोजी एवं जूट सीहोर, बुदनी के लेकरवेयर खिलौने, अशोक नगर चंदेरी वस्त्र महेश्वरी धार की बाग प्रिंट तथा उज्जैन के बुटिक प्रिंट की सामग्री इस प्रदर्शनी में उपलब्ध है।

स्टेट हैण्डलूम एक्सपो के प्रभारी एमएल शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बुनकरों की कार्यशाला, चौपाल के आयोजन में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। स्टेट हैण्डलूम एक्सपो 14 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। शनिवार को रणवीर माखनलाल जाटव, अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) संत रविदास, मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड, भोपाल ने एक्सपो का अवलोकन किया।