Friday , February 13 2026

मरीज व वृद्ध यात्रियों के लिए गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर दी व्हील चेयर

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्था राजेन्द्र प्रताप शाही सोशल एण्ड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर मरीज व वृद्धजनों के सहायतार्थ स्टेशन प्रबंधक को व्हील चेयर प्रदान किया गया। 

संस्था के निदेशक रणवीर प्रताप शाही ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन पर बड़ी संख्या में मरीज व वृद्ध जनों का आना होता है। सबसे ज्यादा पूर्वांचल के यात्री यहीं उतरते हैं और उन्हें बाहर से ट्रेन तक पहुंचने व उतरने के बाद बाहर निकलने के लिए ह्वील चेयर की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेशन प्रबंधन से वार्ता कर व्हील चेयर देने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार किया गया। संस्था की ओर से व्हील चेयर स्टेशन प्रभारी को सौंपा गया। इस अवसर पर रेलकर्मी असलम, डा. राजेश शाही, पिन्टू शाही, केशवम शाही सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।