नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रिलायंस जियो ने महज 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे होगी और ग्राहक इस दौरान बिना डेटा लिमिट की चिंता किए हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो का यह नया पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

नए पैक से ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकेंगे, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बड़ी फाइलें डाउनलोड करने, सॉफ्टवेयर अपडेट करने और क्लाउड पर डेटा अपलोड करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे।
इस पैक के जरिए ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और दूसरे ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी। जियो का 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए इसे तुरंत एक्टिवेट कर सकते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal