Tuesday , November 3 2026

कैंडी के साथ अंतरिक्ष का रोमांच, पल्स ने लॉन्च किया अनूठा मोशन-बेस्ड गेम


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेशनल कैंडी डे के मौके पर धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने पल्स कैंडी डे अभियान के 2026 संस्करण की घोषणा की। ब्रांड के सालाना राष्ट्रीय उत्सव के रूप में इस साल का अभियान एक बार फिर तकनीक पर आधारित एक नया और अनोखा प्रयोग लेकर आया है। अभियान के इस संस्करण में अंतरिक्ष की थीम पर आधारित एक रोमांचक गेम पेश किया गया है। जिसे खिलाड़ी अपने हाथों और शरीर की हरकतों से नियंत्रित करते हैं। स्मार्टफोन का कैमरा इन हरकतों को ट्रैक करता है और खिलाड़ी सीधे खास माइक्रोसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाॅट पल्सकैंडीडे डाॅट काॅम पर पहुँच जाते हैं।

जेन ज़ी, युवाओं और मोबाइल पर ज्यादा सक्रिय रहने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह छोटा और मजेदार गेम बार-बार खेलने और सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित करता है। यह गेम नेशनल कैंडी डे के आसपास एक सप्ताह तक, 3 से 10 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें यूजर्स को 60 सेकंड के अंतरिक्ष रोमांच पर ले जाया जाता है, जहाँ उन्हें अंतरिक्ष में बिखरी पल्स कैंडी जमा करनी होती हैं और नकली कैंडी, उल्कापिंडों और दूसरी खगोलीय बाधाओं से बचना होता है।

अभियान में कैमरा-आधारित मोशन और जेस्चर ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर के हाथ और शरीर की हरकतों पर रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता है। यह अनुभव सीधे मोबाइल ब्राउज़र पर चलता है और इसके लिए किसी हेडसेट, कंट्रोलर या अतिरिक्त हार्डवेयर की जरूरत नहीं है।

डीएस ग्रुप के सीनियर जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, कन्फेक्शनरी, अरविंद कुमार ने कहा, “हर नेशनल कैंडी डे हमें याद दिलाता है कि लोग पल्स कैंडी से कितना प्यार करते हैं। हम उनकी इस दीवानगी का जश्न उनके साथ ऐसे अंदाज में मनाना चाहते हैं, जो उन्हें हमेशा याद रहे। इनोवेशन हमेशा से पल्स कैंडी डे की धड़कन रहा है। हर साल हम अत्याधुनिक तकनीक के जरिए नई सीमाएँ छूते हैं, साथ ही अनुभव को इतना आसान रखते हैं कि कोई भी इसका आनंद ले सके। पहले हमारे फैंस पल्स कैंडी के लिए चिल्लाए और फूँक मारी, और इस साल वे पल्स के लिए हरकत करेंगे, सिर्फ अपने फोन के सहारे अंतरिक्ष में इसका पीछा करते हुए।”

पल्स कैंडी डे 2026 अभियान उन दर्शकों के साथ ब्रांड के जुड़ाव को और मजबूत करता है, जो इंटरैक्टिव और साझा करने लायक डिजिटल अनुभवों की तलाश में रहते हैं। यह पहल ब्रांड की युवा, प्रयोगधर्मी और तकनीक-प्रेमी पहचान को मजबूती देती है और नेशनल कैंडी डे को पल्स कैंडी के उत्सव के रूप में मनाने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।