लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेलवे बोर्ड एवं पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में गोण्डा स्थित संयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा हेतु ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर’ का आयोजन किया गया।

शिविर में 54 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान के तहत पेंशनभोगी फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से बिना पेंशन कार्यालय जाए, प्रमाण पत्र बनवाने की सरल और सुरक्षित सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें मोबाईल एप के माध्यम से पंजिकरण कर सरलता से इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के बारे में जागरुक भी किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal