Monday , November 2 2026

AKTU : कार्बन प्रदूषण घटाने का शोध बना अव्वल, डॉ. अनुज शर्मा को मिला सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एसो0 प्रोफेसर डॉ0 अनुज कुमार शर्मा एवं नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डॉ0 मुकुल सक्सेना को वातावरण से हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सोखने का उपाय देने वाले संयुक्त शोध पत्र को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड मिला है। 

यह अवार्ड भारत सरकार की एमएसएमई पंजीकृत जेवियर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से आयोजित तीसरे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट ट्रेंड्स इन इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में दिया गया है। इस शोध पत्र में औद्योगिक उत्सर्जन के साथ ही सीधे वातावरण के कार्बन डॉइ ऑक्साइड सोखने नमी के प्रभाव को रोकने एवं शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने डॉ0 अनुज कुमार शर्मा को बधाई दी है।