लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विभिन्न वार्डों में छह विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम के नौबस्ता स्थित रामलीला मैदान में एक-एक कक्ष के निर्माण कार्य सहित जानकीपुरम वार्ड द्वितीय के सिकंदरपुर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, रामजानकी वाटिका और सहारा स्टेट स्थित सरोवर का सौंदर्यीकरण, अलीगंज में ग्रीन बेल्ट का विकास शामिल है। इन कार्यों को विधायक निधि, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और नगर विकास विभाग के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।

जानकीपुरम के सिकंदरपुर में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। इसी निधि से भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड और फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम के नौबस्ता स्थित रामलीला मैदान में मंच के पास एक-एक कक्ष का निर्माण भी होगा।

इस अवसर पर डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को अपने महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

वहीं, जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के सहारा स्टेट में मृत्युंजय मंदिर के निकट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा रामजानकी वाटिका के सौंदर्यीकरण और लाला लाजपत राय वार्ड के अलीगंज स्थित सेक्टर-आई की ग्रीन बेल्ट के विकास का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद राघव राम तिवारी, मान सिंह यादव, राजकुमारी मौर्य, रश्मि सिंह, पूर्व पार्षद बृज किशोर पांडेय व रूपाली गुप्ता के अलावा सुरेश तिवारी, संजय तिवारी, दिव्यांशी शुक्ला, कृपा शंकर मिश्रा, अशोक त्रिवेदी, आईएस मिश्रा, सतीश वर्मा, संजय पाठक, एपी सिंह, शशिकांत वशिष्ठ, डीसी गुप्ता, ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सारस्वत, स्मृति त्रिवेदी, पुनीत शुक्ला, पंकज अग्रवाल, विशंभर लोधी, राम प्रसाद वर्मा, विजय रावत और वीके पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal