Sunday , November 1 2026

भाजपा लखनऊ महानगर ने घोषित की महिला और किसान मोर्चा की नई टीम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की महानगर कार्यसमितियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश, क्षेत्रीय एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की सहमति से महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना साहू एवं किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अपनी-अपनी कार्यसमितियों की घोषणा की। 

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महिला मोर्चा की 47 सदस्यीय कार्यसमिति में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं किसान मोर्चा की 47 सदस्यीय कार्यसमिति में भी जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक पदों पर कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुधा सिंह, माया सिंह, ज्योति साहू, डॉ. महिमा सिंह राठौर, मधु चौधरी, सीमा श्रीवास्तव, कंचन मौर्या और शीला श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री के पद पर नम्रता श्रीनेत, सुमिता तिवारी और हेमा डोबरियाल को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में सीमा डिमरी, वंदना अस्थाना, पूनम सिंह, रानी सिंह, संगीता सैट्टी, शिविता गोयल, सुमन सिंह और पुष्पा सिंह को स्थान मिला है।

इसी क्रम में भावना चौहान आर्या को जिला कोषाध्यक्ष, रेशमा निगम और शुभरानी को जिला सह कोषाध्यक्ष, गुड़िया निगम को जिला मीडिया संयोजक तथा शिखा श्रीवास्तव एवं दीप्ति गुप्ता को जिला मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। बिन्दु मिश्रा को जिला कार्यालय मंत्री तथा कीर्ति राठौर और राधा यादव को जिला सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

विनिता श्रीवास्तव को जिला सोशल मीडिया संयोजक, विनिता जौहरी एवं किरन जोशी को सहसंयोजक, पूजा वर्मा को जिला आईटी संयोजक, संतोष सिंह को आईटी सहसंयोजक, प्रीता पाण्डेय को जिला शोध प्रमुख तथा रूबी सिंह एवं रीता सिंह को जिला शोध सह प्रमुख बनाया गया है। कार्यसमिति सदस्य के रूप में कान्ती लोधी, रजनी मिश्रा, ममता मिश्रा, माला सिंह, मनोरमा राजपूत, संतोष त्रिपाठी, प्रतिमा मिश्रा, संज्ञा शर्मा, जया पाण्डेय, सुनीता सिंह, सुनीता पाण्डेय और नमिता पाण्डेय को शामिल किया गया है।

वहीं किसान मोर्चा की कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रामकिशोर चौबे, शिव बरन शुक्ला, राजवीर सिंह, वीर बहादुर सिंह वीरू, अर्जुन लाल सोनकर, विपिन दुबे, देवेन्द्र विक्रम सिंह एवं कृष्ण प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के पद पर आकाश बाजपेयी, संजीव कुमार सिंह एवं अर्जुन लोधी को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में गोकर्ण रावत, दीपमाला सिंह, आशीष शर्मा, दीपेन्द्र यादव दीपु, सुनीता सिंह, अमित अवस्थी, प्रवीण श्रीवास्तव और लवलेश शर्मा को स्थान मिला है।

किसान मोर्चा में मृदुल मिश्र को जिला कोषाध्यक्ष, अनुराग अवस्थी को जिला सह कोषाध्यक्ष, आशुतोष द्विवेदी को जिला कार्यालय मंत्री तथा बृजेश तिवारी एवं राजन सिंह को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सुरेन्द्र प्रताप पाण्डेय को जिला मीडिया संयोजक, कौशल अवस्थी एवं राकेश कनौजिया को जिला मीडिया सहसंयोजक, वेद प्रकाश सिंह को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा दिवाकर प्रताप सिंह को जिला आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। शिवम गुप्ता को जिला आईटी सहसंयोजक, चन्द्र भूषण पाण्डेय को जिला शोध प्रमुख और योगेश मिश्रा को जिला शोध सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

किसान मोर्चा की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में मोहित चौपड़ा, शिवकुमार चच्चू, राहुल त्रिपाठी, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश चौहान, शिवम दीक्षित, रामसरन पाठक, समापति तिवारी, अंकुर जौली, पुष्पेन्द्र कुमार राजपूत, प्रफुल्ल कुमार राय गोल्डी, अमर राजपूत लोधी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह एवं अंकुर पाण्डेय को शामिल किया गया है।