Saturday , October 31 2026

AKTU : छात्रों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में लगाई दौड़, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनभवन में रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं छात्रों ने दौड़ लगाई। इसी क्रम में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन एवं कैस के निदेशक प्रो0 एसपी शुक्ल के नेतृत्व में छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओेपी सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।