Saturday , October 31 2026

सोनाटा गोल्ड का नया कलेक्शन लॉन्च, मिलेगी 22 कैरेट सोने की चमक


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनाटा लेकर आए हैं अपने सोनाटा गोल्ड कलेक्शन का नया रूप। खासतौर पर धनतेरस के लिए पेश किए गए इस कलेक्शन में शानदार डिज़ाइन और नए रंगों का संयोजन देखने को मिलता है। समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में सोने के महत्व को ध्यान में रखते हुए, यह कलेक्शन पारंपरिक त्योहारों को आधुनिक डिज़ाइन और रोज़मर्रा की उपयोगिता के साथ एक नया रूप देता है।

अपनी बारीक कारीगरी के साथ, नया सोनाटा गोल्ड कलेक्शन आपके त्योहारों के लुक में चार-चांद लगा देगा। यह सोने के महत्व को ऐसी घड़ी के रूप में पेश करता है, जिसे आप त्योहारों के बाद भी पहन सकते हैं और हमेशा संजोकर रख सकते हैं। परंपरा और रोज़मर्रा की ज़रूरत का बेहतरीन संयोजन होने के कारण, यह कलेक्शन आपकी त्योहारों की खरीदारी को खास बना देगा। क्योंकि यह आपके अपने स्टाइल और त्योहार की भावना को एक साथ लाता है।

सोनाटा का नया गोल्ड कलेक्शन दो नए रंगों – ब्लू और ग्रीन – में उपलब्ध है, जिसके साथ एक आकर्षक गोल्ड-टोन बेज़ेल दिया गया है। डायल पर बना सुंदर पैटर्न इसे गहराई देता है, जबकि नीचे के हिस्से में बीचों-बीच एक रिंग से घिरा 22 कैरेट सोने का सिक्का इस घड़ी की सबसे खास पहचान है। ऐसे समय में जब सोने की कीमत लगभग रु14,400 प्रति ग्राम है, यह कलेक्शन सोने की खरीदारी को और अधिक सुलभ बनाता है। यह ग्राहकों के लिउ धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा को एक आधुनिक अंदाज़ में बदल देता है।

इस कलेक्शन की हर घड़ी धनतेरस की भावना को संजोने का एक बेहतरीन ज़रिया है। क्राउन पर की गई बारीक कारीगरी, बेहतरीन इंडेक्स, नए डिज़ाइन वाली मिनट रिंग और बेहतर सुइयाँ, इन घड़ियों को एक शानदार फिनिश देती हैं और डायल को पढ़ने में भी आसान बनाती हैं। सोने के सांस्कृतिक महत्व और आधुनिक डिज़ाइन का मेल होने के कारण, इस कलेक्शन की घड़ियां उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं, जो शुभ अवसर की भावना को अपने रोज़मर्रा के जीवन में भी शामिल करना चाहते हैं।

इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में सोनाटा ब्रांड के हेड, पुलक नारायण ने कहा, “सोनाटा गोल्ड, सोनाटा का एक प्रमुख प्रोडक्ट रहा है। इसमें बेहतरीन डिज़ाइन और सोने का मूल्य दोनों शामिल हैं, जो धनतेरस जैसे शुभ अवसर के लिए एकदम परफेक्ट हैं। सोनाटा गोल्ड के साथ हमारे ग्राहक कीमती और पारंपरिक खरीददारी कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है त्योहार के खास मौके के बाद भी लंबे समय तक उनके साथ रहता है। इस साल धनतेरस के मौके पर हम जो सोनाटा गोल्ड का नया कलेक्शन लेकर आए हैं, जो एक कदम और आगे है। इसमें डिज़ाइन, प्रीमियम मटीरियल और सोच-समझकर शामिल किए गए एलीमेंट्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस तरह यह कलेक्शन परंपरा और संस्कृति के साथ गहराई से जुड़े रहते हुए आधुनिक बन जाता है। हमें पूरा विश्वास है कि यह कलेक्शन हमारे ग्राहकों को बहुत पसंद आएगा और सोनाटा गोल्ड हमेशा की तरह हमारा बेस्टसेलर बना रहेगा।”

यह कलेक्शन बेहतरीन कारीगरी के साथ रोज़मर्रा की उपयोगिता का शानदार संयोजन है। चाहे आप इसे धनतेरस पर अपने लिए खरीदें या किसी प्रियजन को उपहार में दें, नया सोनाटा गोल्ड कलेक्शन एक पुरानी और प्यारी परंपरा को आधुनिक अंदाज़ में आगे बढ़ाने का बेहतरीन ज़रिया है। 8,695 रुपये से शुरू होने वाला यह नया सोनाटा गोल्ड कलेक्शन टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स, अधिकृत रिटेल आउटलेट्स, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन उपलब्ध होगा। यह त्योहारी सीज़न के लिए सोने से बनी एक ऐसी पेशकश है, जो पारंपरिक विरासत को आधुनिक रूप में पेश करती है।