Thursday , October 29 2026

कॉलेज में मस्ती, थिएटर में तालियां, गाजियाबाद में ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का प्रमोशन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस यूथफुल रोमांटिक कॉमेडी पहला प्यार दूसरी बार 23 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। जिसके बाद यह फिल्म लवर्स द्वारा खूब पसंद किए जाने के साथ जबरदस्त रिस्पॉन्स भी पा रही है। रॉम कॉम जॉनर में एक नई लहर बनकर आई अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए और बेहद टैलेंटेड चेहरे लॉन्च हुए हैं। मॉडर्न लव पर रिलेट करने वाले मोड़ के साथ फिल्म रिलीज़ के समय से ही दर्शकों का दिल जीत अपनी मजबूत जगह बना रही है। इस तरह से यह फिल्म हर जगह के यंग मूवी लवर्स के बीच उनकी फेवरेट बनती नजर आ रही है। 

शहर में फैंस की एक्साइटमेंट को डायरेक्ट सामने से महसूस करने के लिए पहला प्यार दूसरी बार को टीम ने एनर्जी से भरे प्रमोशन के सफर को आगे बढ़ाते हुए IMS गाजियाबाद का दौरा किया है। इस दौरान यंग कास्ट को कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ मस्ती से भरे इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होते हुए देखा गया। इस मौके पर उन्होंने तस्वीरें लेने के साथ, फिल्म से स्टोरीज भी शेयर की और शुरुआत से ही कमाल का मूड बनाए रखा। 

हाई एनर्जी कैंपस विजिट के बाद, टीम ने गाज़ियाबाद में मौजूद थिएटर का रुख किया। कास्ट पैक्ड ऑडिटोरियम में पहुंची जहां दर्शक उनकी फिल्म को एंजॉय कर रहे थे। कास्ट की अचानक एंट्री से थिएटर में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। जैसे ही कास्ट फिल्म के बारे में बात करने, दर्शकों के सवालों के जवाब देने और हाउसफुल थिएटर में मिल रहे लोगों के रिएक्शन देखने के लिए आगे आई, वहां तालियां गूंजने लगीं और दर्शकों ने खुशी से उनका स्वागत किया।

गाजियाबाद में पूरी तरह से पैक्ड हॉल्स और मजबूत वॉर्ड ऑफ माउथ के साथ, पहला प्यार दूसरी बार सिल्वर स्क्रीन पर लगातार दर्शकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत कर रही है।