लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मुंबई स्थित बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर कार्यालय में कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। नैतिक आचरण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, इंडियन बैंक के देशभर में कार्यरत कर्मचारियों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों को बनाए रखने के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal