हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लुइसियाना से शुरू हुए फ्राइड चिकन ब्रांड Popeyes इंडिया ने हैलोवीन के मौके पर अपने खास ब्लैक हॉन्टेड सॉस के साथ लिमिटेड एडिशन मेन्यू पेश किया है। इस खास मेन्यू में हैलोवीन बर्गर, विंग्स और डिप शामिल हैं। अपने अनूठे काले रंग के सॉस के लिए चर्चा में आए इस मेन्यू को 1 नवंबर 2026 तक देशभर में उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए ब्रांड हैलोवीन के मौके पर अपने खास और चटपटे स्वाद को नए अंदाज में पेश कर रहा है।
भारत में हैलोवीन का चलन बढ़ने के साथ यह त्योहार खुद को अभिव्यक्त करने, नए प्रयोग करने और यादगार अनुभव साझा करने का अवसर बन रहा है। इसी रुझान को ध्यान में रखते हुए पोपायेज ने अपने सीमित अवधि वाले मेन्यू में खास स्वाद के साथ हैलोवीन का मनोरंजक अंदाज जोड़ा है।

मेन्यू को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने 299 रुपये का विशेष डाइन-इन और टेकअवे ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत ग्राहक 10 पीस बोनलेस विंग्स या एक हैलोवीन बर्गर के साथ चार पीस बोनलेस विंग्स और एक ड्रिंक का विकल्प चुन सकते हैं। इस ऑफर के जरिए ग्राहक किफायती कीमत पर ब्रांड के पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
लॉन्च के अवसर पर Popeyes इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी विभोर गुप्ता ने कहा कि ब्रांड के हर व्यंजन में खास और दमदार स्वाद की अहम भूमिका है। कंपनी हमेशा अपने मेन्यू में कुछ नया जोड़ने के अवसर तलाशती रहती है। हैलोवीन के लिए पेश किए गए इस मेन्यू में वायरल ब्लैक हॉन्टेड सॉस को प्रमुखता दी गई है, जो स्वाद के अनुभव को एक नया और अप्रत्याशित अंदाज देता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को इस अवसर का आनंद लेने, कुछ नया आजमाने और लुइसियाना की खास पाक शैली से प्रेरित व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका देना है।
इस अभियान को मेन्यू से आगे बढ़ाते हुए Popeyes ने अपने खास मेकअप लुक के लिए पहचानी जाने वाली कंटेंट क्रिएटर नगमा मिराजकर के साथ साझेदारी की है। उन्होंने ब्लैक हॉन्टेड सॉस से प्रेरित हैलोवीन लुक तैयार किया है। इस सहयोग से जुड़े कंटेंट को अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके माध्यम से खानपान, ब्यूटी और हैलोवीन से जुड़ी रचनात्मकता को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।
ब्रांड के खास, बेफिक्र और मनोरंजक अंदाज पर आधारित यह अभियान विशेष रूप से जेनरेशन जेड के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे अनुभवों को बढ़ावा देना है, जिन्हें युवा आजमाने के साथ सोशल मीडिया पर साझा करना पसंद करते हैं। इन्फ्लुएंसर साझेदारियों तथा डिजिटल और सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से कंपनी अपने प्रमुख उपभोक्ता वर्ग के बीच ब्रांड की पहचान और जुड़ाव को मजबूत करना चाहती है। पोपायेज का हैलोवीन मेन्यू और 299 रुपये का विशेष ऑफर 1 नवंबर 2026 तक देशभर के पोपायेज रेस्टोरेंट में उपलब्ध रहेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal