Thursday , October 8 2026

अब टीवी, लैपटॉप और मोबाइल बनेंगे गेमिंग प्लेटफॉर्म

हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। OnMobile Global Limited ने भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी रिटेल चेन में शामिल Poorvika के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स पर ONMO+ स्मार्ट कंसोल उपलब्ध कराया जाएगा। यह साझेदारी ई-कॉमर्स से आगे ONMO+ के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फ्लिपकार्ट पर लॉन्च के बाद अब ONMO+ तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी स्थित Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे खरीदने से पहले स्टोर में प्रत्यक्ष रूप से आजमा सकेंगे।

Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स में ONMO+ स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ उपलब्ध होगा, जिन्हें ग्राहक पहले से खरीदने के लिए स्टोर्स पर आते हैं।

ONMO+ एक स्मार्ट कंसोल है, जो क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिए ग्राहकों की मौजूदा स्क्रीन पर उच्च गुणवत्ता वाले गेमिंग का अनुभव उपलब्ध कराता है। इसके लिए पारंपरिक गेमिंग कंसोल या गेमिंग पीसी की लागत और जटिलता की जरूरत नहीं होती। इसके जरिए स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन पर गेम खेले जा सकते हैं। इसमें प्रो कंट्रोलर के साथ AAA गेम्स की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी तक पहुंच भी मिलती है।

ONMO+ का उद्देश्य कंसोल जैसा गेमिंग अनुभव, लचीलेपन और आसान इस्तेमाल के साथ उपलब्ध कराना है। स्थिर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए ग्राहक कुछ ही मिनटों में अलग-अलग स्क्रीन पर गेमिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा ONMO+ पर उपलब्ध चुनिंदा गेम्स के साथ-साथ इंस्टॉल एंड प्ले फीचर के जरिए समर्थित गेम लाइब्रेरी में पहले से मौजूद संगत गेम्स भी खेले जा सकते हैं।

OnMobile Global Limited के गेमिंग कारोबार के कार्यकारी उपाध्यक्ष राहुल रैना ने कहा कि ONMO+ को फिजिकल रिटेल तक ले जाना इसे बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स ने उपभोक्ताओं को नई तकनीक से परिचित कराने और उसे अपनाने में मदद करने के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के पास पहले से मौजूद टीवी, लैपटॉप या फोन ONMO+ के जरिए एक शक्तिशाली गेमिंग अनुभव में बदल सकते हैं। Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स उन ग्राहकों के लिए एक और माध्यम उपलब्ध कराएंगे, जो किसी उत्पाद को खरीदने से पहले उसे आजमाना पसंद करते हैं।

Poorvika Appliances & Poorvika Mobiles के निदेशक एवं सीईओ UVARAJ ने कहा कि कंपनी हमेशा ऐसी तकनीकों की तलाश में रहती है, जो ग्राहकों के मौजूदा उपकरणों की क्षमताओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि ONMO+ गेमिंग के क्षेत्र में ऐसा बदलाव लाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने स्वयं इस उत्पाद का अनुभव किया और तुरंत महसूस किया कि यह ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकता है। उनके अनुसार, Home & Kitchen Appliances स्टोर्स ऐसे स्थान हैं जहां उपभोक्ता मनोरंजन और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों को जानने आते हैं। ऐसे में ONMO+ इस पूरे इकोसिस्टम में स्वाभाविक रूप से फिट बैठता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने स्टोर्स पर यह अनुभव उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित है, ताकि उपभोक्ता यह जान सकें कि उनका मौजूदा स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या अन्य कनेक्टेड डिवाइस किस तरह एक शक्तिशाली गेमिंग प्लेटफॉर्म में बदला जा सकता है।

Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स में ONMO+ की उपलब्धता से कंपनी को ग्राहकों के बीच उत्पाद का प्रत्यक्ष प्रदर्शन और अनुभव कराने का महत्वपूर्ण माध्यम भी मिलेगा। इससे ऐसे उपभोक्ताओं तक भी पहुंच बन सकेगी, जो आमतौर पर गेमिंग कंसोल खरीदने के बारे में नहीं सोचते।

ONMO+ स्मार्ट कंसोल जल्द ही Poorvika Appliances & Mobile स्टोर्स और poorvika.com पर उपलब्ध होगा।

यह साझेदारी OnMobile की ONMO+ को ई-कॉमर्स, फिजिकल रिटेल और टेलीकॉम ऑपरेटर चैनलों के जरिए बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए ONMO+ को खोजने और इस्तेमाल करने के कई विकल्प उपलब्ध कराना है।