लखनऊ संवाददाता। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं प्रदेश के विभिन्न जिला उपभोक्ता आयोगों में गत दिवस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 1,217 मामले सूचीबद्ध कर 725 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें कुल 22 करोड़ 21 लाख 62 हजार 340 रुपये की धनराशि का समाधान हुआ। यहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता विवादों का आपसी सहमति एवं समाधान से पक्षकारों को राहत मिली।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण मामले में जिला उपभोक्ता आयोग, बस्ती ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां सर्वाधिक 67 मामलों का निस्तारण किया गया। समाधान की गई धनराशि के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग, गौतमबुद्धनगर ने सर्वाधिक 2 करोड़ 60 लाख 83 हजार 254 रुपये की धनराशि का समाधान कराया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal