लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोण्डा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के माधवपुर निवासी प्रदेश मंत्री दयाशंकर ओझा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों कर मार्गदर्शन भी मिला। मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने संगठन के कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है जो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अहम माना जा रहा है।
इस अवसर पर दयाशंकर ओझा ने कहाकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। शीर्ष नेतृत्व का स्नेह एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने व्यस्त समय में मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal