Tuesday , August 11 2026

अंशुमान त्रिवेदी बने जनविकास महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जनविकास महासभा ने अंशुमान त्रिवेदी को युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने संगठन के विस्तारीकरण के क्रम में युवा इकाई के गठन के लिए कदम उठाते हुए जन विकास महासभा उत्तर प्रदेश की युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए अंशुमान त्रिवेदी को जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि श्री त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन में अधिक से अधिक युवा जुड़ेंगे और संगठन के कार्य में तेजी आएगी। वहीं अंशुमान त्रिवेदी ने कहा कि देश के युवा विकसित राष्ट्र की आधारशिला है और इसी को ध्यान रखते हुए युवाओं को जनविकास महासभा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।