लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड (एमएफआरएल) ने भारत की सबसे बड़ी मोटरस्पोर्ट टैलेंट हंट प्रतियोगिता एफ1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 के तहत दिल्ली टाइम ट्रायल्स की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 1 अगस्त, 2026 तक भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित होगी। राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार आयोजित हो रहे इस आयोजन का उद्देश्य भारत के अगले एफ1 रेसर की तलाश करना और युवा प्रतिभाओं को पेशेवर मोटरस्पोर्ट की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना है।
भारत में फॉर्मूला1 की संभावित वापसी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच मुंबई फाल्कन्स रेसिंग देश में मोटरस्पोर्ट की नई प्रतिभाओं की पहचान पर विशेष ध्यान दे रही है। दिल्ली टाइम ट्रायल्स, एफ1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 और वन इन ए बिलियन हंट-अगला स्टार राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हिस्सा हैं। दिल्ली में 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख से अधिक लोग रहते हैं, जिसे देखते हुए इसे एफ1 को लोकप्रिय बनाने और नई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए उपयुक्त स्थान माना गया है। एनसीआर और आसपास के इलाकों से भी उतनी ही बड़ी संख्या में प्रतिभागी जुड़ने की उम्मीद है।

इस आधिकारिक प्रतियोगिता में प्रतिभागी प्रोफेशनल-ग्रेड सिमुलेटर पर अपनी गति, सटीकता और रेसिंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। वहीं विजेता को मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड के वन इन ए बिलियन हंट में जगह मिलेगी, जिसके तहत 3 करोड़ रुपये के ड्राइवर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से उसे पेशेवर मोटरस्पोर्ट में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
दिल्ली टाइम ट्रायल्स पर मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गढ़ोके ने कहा, “यदि भारत को फॉर्मूला1 जैसे दुनिया के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट मंचों पर सफलता हासिल करनी है, तो सबसे पहले हमें जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करनी होगी और इस खेल के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी। एफ1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन को इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह ट्रायल्स युवा रेसर्स को पहली बार प्रोफेशनल एफ1 सिमुलेटर पर रेसिंग का अनुभव लेने का अवसर देता है। इससे वे अपनी क्षमता पहचान सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि वे मोटरस्पोर्ट में सुनियोजित करियर बनाना चाहते हैं या नहीं। जोनल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ते हुए उन्हें अंततः प्रोफेशनल कार्टिंग में पहला कदम रखने का अवसर भी मिलेगा।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal