लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के उत्तर मण्डल चार द्वारा मंगलवार को आईआईएम रोड स्थित प्रधान लान में मण्डल पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मान में स्नेह मिलन और रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य ने कहा कि उत्तर मण्डल चार की संगठनात्मक उपलब्धियां सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं। उन्होंने आगामी अभियानों में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री विनोद अवस्थी एवं दिनेश पाल, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, गुडिया निगम, अंकित सिंह, मंत्री आदित्य गौड़, विवेक वर्मा, राहुल मिश्रा, श्रिया निगम, राम दुलारी गुप्ता, गिरीश शर्मा, अशोक द्विवेदी, नन्द किशोर, नैमिष पाण्डेय तथा मुन्ना सिंह चौहान सहित मण्डल के पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal