स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने रचा कीर्तिमान, विधायक ने किया स्वयंसेवकों का सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना, लखनऊ द्वारा संचालित गोमती नदी स्वच्छता अभियान ने लगातार 424 रविवार पूरे करते हुए रविवार को अपने नौवें वर्ष में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर हनुमान सेतु के निकट गोमती नदी तट स्थित झूलेलाल पार्क में बोरा फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में गोमती नदी की स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य कर रहे 101 स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद रेखा रोशनी ने प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहाकि 24 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर गोमती नदी स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई थी। उन्होंने कहा कि उस संकल्प को यदि किसी संस्था ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लगातार आगे बढ़ाया है, तो वह स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना है। जो प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से गोमती नदी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय कार्य कर रही है।

डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों की सेवा और समर्पण सराहनीय है तथा उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाकर सम्मानित कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक व पार्षद रणजीत सिंह, जोनल अधिकारी मनोज यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन निगम एवं सतीश वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले स्वयंसेवकों में प्रीति जैन, अर्चना सिंह, अनुप्रिया खरवार, रत्ना वर्मा, बबीता यादव, दियांजलि, ज्योति चौधरी, पलक, शिखा, शगुन, शक्ति, विष्णु तिवारी, विवेक जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, राकेश सोनकर, शैलेन्द्र सिन्हा, सूर्या दुबे, शिवराज, परवेश यादव, अजय जोशी, पवन सिंह, परमेश जोशी, संजीव गोसाईं, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, मनोज सिंह, आयुष बंसल, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश जोशी, कृपाशंकर वर्मा, शुभम जोशी, सुशांत वर्मा, रमाकांत मिश्रा, जय सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश दत्त पांडेय, अभिषेक कुमार, संकल्प शर्मा, राकेश जायसवाल, रामकुमार वाल्मीकि, जय सिंह, शिवराज सहित कुल 101 स्वयंसेवक शामिल रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी स्वयंसेवकों ने अभियान को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।