SBI महिला क्लब ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को दी उपयोगी सामग्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक सदैव समाज के कमजोर एवं निशक्‍तजनों के कल्याण एवं भलाई पर ज़ोर देते हुए उन्‍हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत रहता है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसबीआई, महिला क्लब, लखनऊ मंडल ने बैंक सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अन्‍तर्गत सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, सरोजनी नगर में रह रहे निशक्‍त वृद्धजनों के दैनिक उपयोग के लिए वॉटर कूलर, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे, तखत, गीजर भेंट किया एवं उनके बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।

इस अवसर पर एसबीआई, महिला क्लब, लखनऊ मंडल की अध्‍यक्षा दीपा राज ने कहा कि एसबीआई, महिला क्लब सदैव समाज के कमजोर एवं निशक्‍तजनों की सेवा एवं उन्‍हें सबल बनाने हेतु समय-समय पर उन्‍हें आवश्‍यक सामग्रियां उपलब्ध कराता रहा है। हमारा यह योगदान इनके समग्र कल्याण को बढ़ाते हुए उन्‍हें एक बेहतर जीवन जीने का मार्ग प्रशस्‍त करेगा।

इस अवसर पर एसबीआई, महिला क्लब की उपाध्यक्ष अभिलाषा श्रेष्ठ, सचिव नीतू कुमार, संयुक्त सचिव सुनीता महे, सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के प्रबन्धक डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी “मधुपेश” और वृद्धाश्रम के अन्य गणमान्य और बुजुर्गों सहित एसबीआई, महिला क्लब के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।