Saturday , October 24 2026

Telescope Today

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसदीय परंपराओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। करीब चार दशक बाद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जो संसदीय राजनीति और सदन दोनों …

Read More »

गिरिराज सिंह ने ‘भारत टेक्स 2026’ के तीसरे संस्करण का किया शुभारंभ

नई दिल्ली : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली स्थित उद्योग भवन में बुधवार को ‘भारत टेक्स 2026’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि भारत मंडपम में 14-17 जुलाई तक आयोजित होने वाला यह मेला दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत वस्त्र आयोजन होगा।गिरिराज सिंह ने …

Read More »

तेलंगाना विधानसभा स्पीकर ने दो विधायकों की अयोग्यता याचिकाएं कीं खारिज

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक दानम नागेंद्र और कादियम श्रीहरि के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं को खारिज कर दिया।। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि दोनों विधायकों ने आधिकारिक रूप से पार्टी बदली है। उपलब्ध …

Read More »

आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों के लिए तय कुल 1.125 करोड़ अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी का अंतिम वितरण घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट की विजेता टीम भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे बड़ी राशि 26,39,423 अमेरिकी …

Read More »

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज

जुनैद खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस अमीर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू …

Read More »

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के लिए लॉंच की डिजिटल ऋण “पीएनबी गृह वाटिका”

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंजाब नेशनल बैंक ने “पीएनबी गृह वाटिका” नामक नई डिजिटल ऋण योजना की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य घरों की छतों, बालकनी, आंगनों और टैरेस को पोषण और आत्मनिर्भरता के केंद्र में बदलना है। डिजिटल ऋण पीएनबी गृह वाटिका के माध्यम से, बैंक का लक्ष्य …

Read More »

IIT मंडी : एल.ए.आर.ए.एम कोर्स 2026 की शुरुआत, भूस्खलन रोकथाम पर होगा मंथन

मंडी (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में एल.ए.आर.ए.एम कोर्स 2026 (लैंड स्लाइड रिस्क असेसमेंट एंड मिटिगेशन) का शुभारंभ किया गया। यह छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भूस्खलन आपदा जोखिम को कम करने के लिए वैश्विक ज्ञान और व्यावहारिक समाधान विकसित करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध …

Read More »

क्रिस गेल बने BETVIBE के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। BETVIBE ने वैश्विक क्रिकेट आइकन क्रिस गेल के साथ नई साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत क्रिस गेल प्लेटफॉर्म के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ गए हैं और अपने प्रसिद्ध “यूनिवर्स बॉस” अंदाज़ के साथ ब्रांड में नई ऊर्जा लाएंगे। विश्व क्रिकेट …

Read More »

‘दृष्टि का मूक चोर’ ग्लूकोमा पर जागरूकता के लिए विशेषज्ञों का मंथन, दी ये सलाह

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वैश्विक बायोफार्मास्यूटिकल अग्रणी कंपनी एबवी ने ग्लूकोमा जागरूकता हेतु राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव #DefeatGlaucoma का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के दौरान किया। ताकि ग्लूकोमा पर ध्यान आकृष्ट किया जा सके। जो विश्व स्तर पर अपरिवर्तनीय अंधेपन के प्रमुख कारणों में से …

Read More »

मदुरै में मीनाक्षी चिथिरै महोत्सव 19 अप्रैल से हाेगा शुरू

मदुरै : तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक उत्सवों में से एक मदुरै चिथिरै महोत्सव के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह महोत्सव 19 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसका समापन 1 मई काे होगा।मधुराइन मीनाक्षी मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक …

Read More »