Sunday , June 21 2026

SBI स्थानीय प्रधान कार्यालय में योगाभ्यास, कर्मचारियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ मण्डल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” था। योग विशेषज्ञ अरुणा सिंह ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिला। 

इस अवसर पर, उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी धीरेंद्र महे ने योग के महत्व पर जोर दिया और कहा, “जब हम योग के माध्यम से अपनी देखभाल करते हैं, तो हम अपने परिवार, समाज और संगठन की सेवा करने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित होते हैं।” कार्यक्रम में उप महाप्रबंधकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।