Sunday , June 21 2026

आज देश भर में NEET की दोबारा परीक्षा, 22 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य दांव पर! वायुसेना की निगरानी में पहुंचे पेपर

NEET-UG 2026 : देश में नीट-यूजी 2026 की परीक्षा का पुनर्परीक्षा आज देशभर के 564 शहरों में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा, जो पेपर लीक के विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी, अब फिर से हो रही है। इस ऐतिहासिक री-एग्जाम में देश और विदेश के केंद्रों को मिलाकर कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।वायुसेना ने परीक्षा सुरक्षा में निभाई अहम भूमिकाराष्ट्रीय परीक्षा नियंत्रक निकाय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), ने इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली है। वायुसेना के हेलिकॉप्टरों और विमानों ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर पेपर को देश के विभिन्न स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाया है। पूरे देश में 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी और परीक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित कुल 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इस पूरे आयोजन में तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाया गया है।परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना है?एनटीए ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रवेश पत्र, एक पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पीने का पानी, बिजली, पंखा और अभिभावकों के बाहर बैठने की व्यवस्था भी की गई है।एनटीए ने इस बार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए कड़ी सावधानियां बरती हैं। प्रश्नपत्र तैयार करने वाली विशेषज्ञ टीम को परीक्षा शुरू होने तक क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रश्नपत्रों को एनटीए के 18 रीजनल सेंटरों तक भारतीय वायुसेना के विमानों और डाक विभाग की मदद से पहुंचाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है। जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से मौजूद रहें। किसी भी तरह के अफवाह या गड़बड़ी को रोकने के लिए साइबर कमांडो भी तैनात किए गए हैं।मॉक ड्रिल से तैयारी का परीक्षणएनटीए ने इस बार परीक्षा की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया है। इसमें कुल 95 हजार से अधिक कक्षों में परीक्षा होगी। हर कक्ष में कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इन कैमरों की फीडिंग को राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअल मोनिटरिंग किया जाएगा। कुल 1.38 लाख से अधिक कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।एनटीए ने इस बार परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ाया है, जो कुल 3 घंटे 15 मिनट का है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 1.30 बजे के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे, और इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा।छात्रों के लिए क्या जरूरी है?एनटीए ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ निम्नलिखित वस्तुएं अवश्य लाएं:एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्रकोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)दो पासपोर्ट साइज फोटोएनटीए ने छात्रों को हल्के रंग का आधा बांह का शर्ट या टी-शर्ट और सामान्य पैंट या ट्राउजर पहनने की सलाह दी है। फुटवियर में सिर्फ साधारण और हील वाले कम हील वाले चप्पल या सैंडल पहनने की अनुमति है।