Saturday , June 6 2026

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल! फाउंडर अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से पहुंचे, शिक्षा मंत्री-पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को अपने पहले बड़े प्रदर्शन की शुरुआत की। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इस दौरान मौजूद रहे। हजारों समर्थकों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और शिक्षामंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा देने की नारेबाजी की।अभिजीत दीपके शनिवार सुबह लगभग 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उनके दिल्ली पहुंचने के बाद करीब एक घंटे तक वे एयरपोर्ट के अंदर ही रहे, बाहर न आने का कारण स्पष्ट नहीं है। बाहर आने के बाद उन्होंने हाथ में अंबेडकर की किताब उठाई और प्रदर्शन के समर्थन में बातें की।यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों, जैसे NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET, SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हो रहा है। पार्टी इस आंदोलन के माध्यम से सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगी है।CJP ने अपने समर्थकों को सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जैसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल, नाश्ता साथ लाना, तिरंगा, फूल और किताबें साथ लाने की अपील की गई है। अभिजीत दीपके ने भीड़ में शामिल होकर कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि अभी तक कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।