लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जुगल किशोर मेमोरियल सोसायटी द्वारा बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था के अध्यक्ष मयंक मिश्रा ने बताया कि सोसायटी द्वारा समय समय पर विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं। जिससे समाज में पर्यावरण एवं सामाजिक विषयों के प्रति चेतना विकसित हो सके। कार्यक्रम में उमेश यादव, सतीश मिश्रा, शिवम पांडे एवं ममता की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal