लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व भाजपा सांसद Rita Bahuguna Joshi के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति पी. सी. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि पी. सी. जोशी का बीते 4 मई को निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बजाज, महामंत्री प्रभु जालान, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कृष्णानी तथा उपाध्यक्ष पुनीत लालचंदानी ने कहा कि पी. सी. जोशी के निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं सरल व्यक्तित्व को खो दिया है। पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal