पडरौना (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पडरौना के गायत्री नगर, कसिया रोड स्थित अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, विधायक मनीष जायसवाल तथा हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शोरूम लॉन्च के अवसर पर किसना ग्राहकों के लिए आकर्षक उद्घाटन ऑफर्स लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लॉन्च के दिन ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5% की विशेष छूट भी दी जाएगी।
घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पडरौना में हमारे नए शोरूम का उद्घाटन किसना की भारतभर में विस्तार यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और इस नए शोरूम के माध्यम से हम ग्राहकों को आधुनिक एवं पारंपरिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना’ विजन को आगे बढ़ाता है। जिसके तहत हम हर भारतीय परिवार तक प्राकृतिक हीरों की ज्वेलरी को पहुंचाना चाहते हैं, साथ ही उत्कृष्ट शिल्पकारी और भरोसेमंद गुणवत्ता प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।”
पराग शाह ने कहा, “पडरौना में हमारे एक्सक्लूसिव शोरूम का लॉन्च उत्तर प्रदेश में किसना की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। प्राकृतिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शानदार रेंज, विशेष रूप से हमारे मंगल्यम कलेक्शन के माध्यम से, हम ग्राहकों को प्रीमियम और सुलभ खरीदारी अनुभव देना चाहते हैं। उद्घाटन अवसर पर पेश किए गए विशेष ऑफर्स हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अमृत गुप्ता एवं ऋषभ गुप्ता ने कहा, “हमें गर्व है कि हम किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के साथ साझेदारी कर पडरौना में एक विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड लेकर आए हैं। किसना की विस्तृत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी रेंज, आकर्षक उद्घाटन ऑफर्स और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ हम शहर के ग्राहकों को प्रीमियम एवं यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।”
सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए किसना ने शोरूम लॉन्च के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal