Thursday , June 25 2026

आखिर कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का CM, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।”

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। नई सरकार के गठन को लेकर मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नामों पर लगातार चर्चा तेज थी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे और भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन किया।

जिसमें नए मुख्यमंत्री से लेकर नए मंत्रिमंडल और सरकार का फॉर्मूल तय किया गया। सीएम की रेस में कई नाम चल रहे थे, जिसमें सुवेंदु अधिकारी से लेकर रुपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल सहित आधा दर्जन नाम थे। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी विधायकों के साथ बातचीत कर नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया।