Saturday , April 25 2026

दिल्ली में आग का तांडव : पंजाबी बाग में सैंकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्मर की आग ने 4 इमारतों को लिया चपेट में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली शहर में देर रात को अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई, जहां एक तरफ पंजाबी बाग में लगी आग ने सैकड़ों गरीबों के आशियानों को जलाकर खाक कर दिया है, तो दूसरी तरफ लक्ष्मी नगर इलाके में एक ट्रांसफॉर्म में लगी भीषण आग ने पास के 4 रिहायशी इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा फ्लैट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस घटना में लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। बता दें कि ट्रांसफॉर्म कई सालों से इलाके में लगा हुआ था, स्थानीय लोग लंबे समय से ट्रांसफॉर्म हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ट्रांसफॉर्म वाली शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिसका नतीजा आम लोगों को झेलना पड़ा है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है, उन्होंने कहा कि आग लगने के तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन राहत दल देरी से पहुंच पाई थी, जिस कारण भारी नुकसान हो गया है, स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में बिजली के तारों का जाल और पुरानी व्यवस्था के चलते इतने बड़े हादसे की एक बड़ी वजह बनी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें और बिजली विभाग अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन अभी तक किसी प्रकार के मुआवजे या राहत की कोई घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द-जल्द मुआवजे व पुनर्वास की मांग की हैं। दमकल अधिकारियों के अनुसार, हालाकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए थे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही विभाग टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर पूरी इमारत की जांच की गई है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। साथ ही इमारत को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। हालांकि आग की वजह से 4 मकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें किरोहिणी सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 4 बहूमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बिना देर किए 6 दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था, जिसके बाद टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। बता दें कि आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभाग टीम द्वारा देर रात को लगभग 11 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।