लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा, अवध संभाग बैठक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया कान्क्लेव और पारिवारिक होली मिलन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।इस आयोजन में व्यापारिक विमर्श, बैंकिंग समाधान और सांस्कृतिक उल्लास का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा में आगामी वर्ष (2026-27) की रूपरेखा तय की गई और अवध संभाग की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरे चरण में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ उद्यमियों की समस्याओं और ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि स्वांत रंजन (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमु, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मधुसूदन दादू (अखिल भारतीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती) सहित दिग्गजों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती) ने कहाकि यह आयोजन न केवल उद्योगों के विकास के लिए एक मंच बना, बल्कि सामाजिक मेलजोल का भी एक सुंदर उदाहरण भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुत हुआ।
लघु उद्योग भारती लखनऊ इकाई द्वारा संगठन की बैठक के बाद कार्यक्रम का समापन पारिवारिक होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ब्रज की फूलों की होली के साथ हुआ, जिसमें 200 से अधिक उद्यमियों और उनके परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रामप्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष अवध संभाग), अरूण भाटिया (संभाग महामंत्री), लखनऊ इकाई के अध्यक्ष केशव माथुर, राजीव शर्मा (महामंत्री), अनुज सहानी (कोषाध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal