दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने अपने प्राइवेसी-फर्स्ट मेंटेनेंस मोड फीचर को उजागर किया है। जो गैलेक्सी डिवाइस को सर्विस के लिए देने पर उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखता है। यह फीचर डेटा से जुड़ी चिंताओं को खत्म करते हुए सुनिश्चित करता है कि रिपेयर के दौरान निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और अप्राप्य रहे।
आज के समय में स्मार्टफोन संवेदनशील वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा के केंद्र बन चुके हैं। ऐसे में सैमसंग पारदर्शिता और नियंत्रण को प्राथमिकता दे रहा है। मेंटेनेंस मोड एक सुरक्षित, अलग ऑपरेटिंग वातावरण तैयार करता है, जिससे तकनीशियन बिना उपयोगकर्ता डेटा तक पहुंच के डिवाइस की जांच कर सकते हैं।
इस फीचर के सक्रिय होने पर केवल आवश्यक सिस्टम फंक्शंस तक ही पहुंच मिलती है, जबकि निजी फाइलें, कॉन्टैक्ट्स और ऐप्स पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। उपयोगकर्ता अपने ऑथेंटिकेशन से मोड को बंद कर तुरंत अपने डेटा को पूर्व स्थिति में पा सकते हैं।
सैमसंग भारत में अपने सर्विस नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को जागरूक कर रहा है, जहां इन-स्टोर गाइडेंस और आसान स्टेप्स के जरिए इस फीचर को एक्टिवेट करना सिखाया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal