नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सुल्तानपुरी थाने के दो हेड कांस्टेबलों राजेश और अजय को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की अवैध रिश्वत ली थी ताकि उसे अपनी ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियां जारी रखने की अनुमति मिल सके।सीबीआई ने बताया कि एजेंसी ने 13 मार्च को इस मामले को दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपित पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन बेटिंग बंद न करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाया और दोनों को रंगे हाथ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal