नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिली के नवनियुक्त राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि वह भारत और चिली के बीच गर्मजोशी और मित्रतापूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने जोस एंटोनियो के सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना भी की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal