Friday , August 7 2026

‘समय आ गया, देश को सच बताए सरकार’, LPG संकट पर राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी खुद पैनिक हैं… करोड़ों लोगों को नुकसान होगा

Rahul Gandhi on LPG Crisis : गुरुवार को लोकसभा में सदन की कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्ष ने गैस सिलेंडर को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदन के स्थगन के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस हंगामे के बीच, विपक्षी नेता राहुल गांधी ने सदन में देश के मौजूदा फ्यूल संकट पर बोलने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें यह अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नाम लेकर देश को बड़ा संदेश दिया।राहुल गांधी ने कहा- सदन खुद अनुमति देने के बजाय मंत्री से पूछता हैराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब नियम बदल गए हैं और सदन को खुद अनुमति देने के बजाय मंत्री से पूछना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह संसद में एलपीजी गैस और तेल की स्थिति पर बयान देना चाहते थे, लेकिन अनुमति नहीं मिली। राहुल ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, सदस्य बोलने के लिए अनुमति मांग सकते हैं, लेकिन अब नई प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें पहले मंत्री फैसला करेंगे, फिर वह बोलेंगे, और जवाब भी मंत्री ही देंगे।भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है- राहुल गांधीराहुल गांधी ने संसद में देश की ऊर्जा सुरक्षा और संभावित ईंधन की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश को भारी ईंधन संकट का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने इसके पीछे सरकार की गलत विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो करोड़ों लोगों को भारी नुकसान हो सकता है।राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पैनिक हैं। देश को सच बताने का समय आ गया है। देश को ईरान जंग से उत्पन्न संकट के बारे में बताकर तैयार करें। दुनिया में तेल बाजारों पर ईरान-इजराइल युद्ध का असर पड़ा है।”राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्ष सिर्फ ईरान से तेल प्राप्त करने या न करने का मामला नहीं है, बल्कि यह वैश्विक व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत है। उन्होंने बताया कि दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है, और ऐसे समय में भारत को अपनी रणनीति और सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से तुरंत तैयारियों करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि देश के लोगों को ऊर्जा संकट का सामना न करना पड़े।राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बयान नहीं है, बल्कि आने वाले संभावित संकट को लेकर एक सख्त चेतावनी है। उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री से अपील की कि वे तुरंत कदम उठाएं और देश के ऊर्जा संसाधनों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक प्रयास करें।आरोपी ने पहले महिला के साथ किया रेप, फिर की हत्यापुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि आरोपी केशन रावत ने महिला के साथ पहले रेप किया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव पानी के टब में डाल दिया गया। इस जघन्य घटना में, आरोपी ने महिला के नेत्रहीन बेटे का भी गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद, आरोपी फरार हो गया था।महिला के दो पति और दो बच्चों की पहले ही हो चुकी हैं मौतेंबता दें कि महिला के पहले दो पति और दो बच्चों की मौत हो चुकी है। महिला ने दो बार निकाह किया था, मगर दोनों पतियों की मौत हो चुकी है। शादी से उसके तीन बच्चे हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। इस तरह, अब वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ ही रहती थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी के हाफ एनकाउंटर से पूरे मामले में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिवार और आसपास के लोग इस जघन्य अपराध को लेकर सदमे में हैं।