Lucknow : उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। मिनी सचिवालय के पास एक घर में 45 वर्षीय महिला और उसके नेत्रहीन बेटे शादाब की लाशें मिली हैं। महिला का शव बाथरूम में रखे टब में पड़ा था, जबकि बेटे का शव कमरे के बाहर पड़ा हुआ था। महिला के हाथ भी बंधे हुए थे, जो इस जघन्य अपराध की भयावहता को दर्शाता है।लखनऊ डबल हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटरपुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए, इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपी केशन रावत को गिरफ्तार किया था। अब सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी केशन रावत का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी को लखनऊ के सिसेंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।आरोपी ने पहले महिला के साथ किया रेप, फिर की हत्यापुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि आरोपी केशन रावत ने महिला के साथ पहले रेप किया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव पानी के टब में डाल दिया गया। इस जघन्य घटना में, आरोपी ने महिला के नेत्रहीन बेटे का भी गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद, आरोपी फरार हो गया था।महिला के दो पति और दो बच्चों की पहले ही हो चुकी हैं मौतेंबता दें कि महिला के पहले दो पति और दो बच्चों की मौत हो चुकी है। महिला ने दो बार निकाह किया था, मगर दोनों पतियों की मौत हो चुकी है। शादी से उसके तीन बच्चे हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। इस तरह, अब वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ ही रहती थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी के हाफ एनकाउंटर से पूरे मामले में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिवार और आसपास के लोग इस जघन्य अपराध को लेकर सदमे में हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal