Monday , March 9 2026

अग्रवाल सभा, बलरामपुर के होली मिलन समारोह में CTCS के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

बलरामपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अग्रवाल सभा, बलरामपुर द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल में आगामी दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चुनाव अधिकारी सभा अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुई।

वहीं शाम को होली मिलन एवं सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था रही। आगंतुक लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां देते हुए सूक्ष्म जलपान एवं ठंडाई का आनंद लेते रहे।

जिसके पश्चात अग्रवाल सभा, बलरामपुर की आम सभा की बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए गठित कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्विरोध चयन की सूचना दी गई। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण कोई चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवीकांत अग्रवाल भगवतीगंज एवं अजय कुमार अग्रवाल बलरामपुर, सचिव विनोद कुमार बंसल, निरीक्षक मोहनलाल अग्रवाल और सुशील कुमार हमीरवासिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, भवन अध्यक्ष साकेत कुमार तुलस्यान, भंडार अध्यक्ष शरद अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी आलोक अग्रवाल निर्वाचित घोषित किए गए। सदस्यों में अशोक कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार तुलस्यान, पवन अग्रवाल, अरुण केडिया, सुनील अग्रवाल, अभिषेक सिंघल सहित अन्य बन्धु उपस्थित रहे।

इसके पश्चात सी.टी.सी.एस. फैमिली के कलाकारों द्वारा विभिन्न होली गीतों और अन्य गीतों पर अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एंकर, कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट विजय गुप्ता ने दर्शकों के साथ मनोरंजन सवाल जवाब और हंसी ठहाकों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन के पूर्व फूलों वाली प्रसिद्ध होली खेली गई, जिसमें उपस्थित जनसमूह भी बराबर से सम्मिलित रहा। सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। सी.टी.सी.एस. के फाउंडर अध्यक्ष मनोज कुमार, ऑफिशियल फोटोग्राफर निखिल बालूजा एवं कोरियोग्राफर दिव्या शुक्ला को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।