Monday , March 9 2026

घरेलू सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में मामूली बढ़त

नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार के दिन मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार में हाजिर सोना 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी नजर आ रही है।सोने के भाव में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,650 रुपये से लेकर 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,50,000 रुपये से लेकर 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में हुई मामूली बढ़त के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। लंदन सिल्वर मार्केट में चांदी का हाजिर भाव आज 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है।साप्ताहिक आधार पर देखें, तो आज की तेजी के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 5,060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चांदी के भाव में भी आज की सांकेतिक तेजी के बावजूद पूरे सप्ताह की कारोबार में ये चमकीली धातु 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। लंदन सिल्वर मार्केट में चांदी का हाजिर भाव 100 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचने के बाद ये चमकीली धातु फिलहाल 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,63,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,63,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।