हैदराबाद : हॉकी इंडिया ने हैदराबाद (तेलंगाना) में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए 20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम (भारत) की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी। भारत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद 9 मार्च को स्कॉटलैंड और 11 मार्च को वेल्स से मुकाबला करेगा।इस क्वालीफायर में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया की टीमें भाग लेंगी। यहां से तीन टीमें एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 (बेल्जियम और नीदरलैंड्स) के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो अगस्त 2026 में खेला जाएगा। टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल-ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया, जबकि पूल-बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स शामिल हैं।अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे टीम की कप्तानी संभालेंगी। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचु देवी खरीबाम को सौंपी गई है। डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, मनीषा चौहान, उदिता और इशिका चौधरी शामिल हैं। मिडफील्ड में सलीमा टेटे के साथ नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुताजा दादासो पिसाल और दीपिका सोरेंग को जगह मिली है।फॉरवर्ड लाइन में नवनीत कौर, इशिका, लालरेमसियामी, ब्यूटी डुंगडुंग, बलजीत कौर और अन्नू गोल करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। मुख्य कोच सजोर्ड मारिजन ने कहा कि टीम फिटनेस और रणनीति पर काम कर रही है और टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी।20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीमगोलकीपर : बंसारी सोलंकी और बिचु देवी खरीबाम ।डिफेंडर्स : सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, मनीषा चौहान, उदिता और इशिका चौधरी।मिडफील्डर : सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुताजा दादासो पिसाल और दीपिका सोरेंग।फॉरवर्ड : नवनीत कौर, इशिका, लालरेमसियामी, ब्यूटी डुंगडुंग, बलजीत कौर और अन्नू ।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal