अयोध्या (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन द्वारा रामराज्य अयोध्या बैठकी आयोजित की गई। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह मात्र एक बैठक नहीं थी, बल्कि अयोध्या के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर सामूहिक चिंतन का अवसर था। इसमें युवाओं को बड़े सपने देखने, समाज में सक्रिय योगदान देने और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए संवाद किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal