नई दिल्ली : भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दो मैत्री मैच खेलेगी। भारतीय टीम 19 फरवरी को पर्थ रेडस्टार फुटबॉल क्लब और 23 फरवरी को पर्थ अज़्ज़ुरी फुटबॉल क्लब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार तुर्किये में प्रशिक्षण शिविर समाप्त करने के बाद भारतीय महिला टीम 11 फरवरी को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। टीम अगले महीने होने वाले एशियाई महिला फुटबॉल कप की तैयारियों में जुटी है।# मैच कार्यक्रम*19 फरवरी, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार) – भारत बनाम पर्थ रेडस्टार फुटबॉल क्लब, डालमाटिनैक पार्क, पर्थ*23 फरवरी, शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) – भारत बनाम पर्थ अज़्ज़ुरी फुटबॉल क्लब, मैसेडोनिया पार्क, पर्थदोनों मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे, बिना दर्शकों की उपस्थिति में खेले जाएंगे।# तुर्किये दौरे का प्रदर्शनभारत ने तुर्किये दौरे के दौरान यूक्रेन, रूस, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और रोमानिया के क्लबों के खिलाफ कुल छह अभ्यास मुकाबले खेले, जिनमें तीन में जीत, एक मुकाबला बराबरी पर और दो में हार का सामना करना पड़ा।हालिया मुकाबले में भारतीय टीम को रोमानिया के क्लब एफके चिकसेरेडा मिएरकुरिया चिउक फुटबॉल क्लब के खिलाफ 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी। इससे पहले भारतीय टीम ने रूस के क्लब ज़्वेज्दा-2005 पर्म फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया था।भारतीय टीम ने जर्मनी के क्लब हर्था बीएससी महिला फुटबॉल टीम को भी 1-0 से मात दी थी।ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ये दोनों अभ्यास मुकाबले एशियाई महिला फुटबॉल कप से पहले भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी साबित होंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal