Friday , March 13 2026

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

कोलंबो : आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप ए के इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। इस महामुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की जगह सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनभारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।पाकिस्तान टीम : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।