Pariksha Pe Charcha 2026 का आयोजन शुरू हो गया है। इस साल परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों के साथ सीधे संवाद किया और उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और सही तरीके से तैयारी करने के लिए सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में बोर्ड एग्जाम से पहले स्कूल स्टूडेंट्स, शिक्षक और माता-पिता शामिल होते हैं, जिनके साथ पीएम मोदी एग्जाम स्ट्रेस, टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा से जुड़ी अन्य चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।पिछले वर्षों में यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता रहा है, लेकिन इस बार इसके आयोजन का तरीका बदला गया है। इस साल इंटरैक्टिव सेशन गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित किए गए। इस साल इस कार्यक्रम में कुल 4,50,13,379 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 4,19,14,056 छात्र, 24,84,259 शिक्षक और 6,15,064 माता-पिता शामिल हैं।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल, दूरदर्शन (DD) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा से जुड़े ताजा अपडेट और लाइव इंटरैक्शन के लिए सभी लोग कार्यक्रम से जुड़े रहें।पीपीसी के दौरान एक छात्रा ने सुनाई कविता तो पीएम मोदी ने क्या कहापीपीसी के दौरान एक छात्रा ने कविता सुनाई, जिसके बाद एक और छात्रा ने अपनी मां का लिखा हुए एक गाना सुनाया। इस पर पीएम मोदी ने तारीफ की और कहा कि बहुत इंस्पायरिंग लिखा है मां ने।मन को जोतो और मन को जोड़ो‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन को जोतो और फिर मन को जोड़ो और फिर आपको पढ़ाई के जो विषय रखने हैं रखो। तो आप स्टूडेंट्स को हमेशा सफल पाओगे।टीचर को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए टीचर को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहंच में हो लेकिन पकड़ में न हो।अपने पैटर्न पर भरोसा करें‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों से कहा कि अपने पैटर्न पर भरोसा करें। साथ ही कहा कि सुनो सभी की लेकिन अपने अनुभव कुछ और भी जोड़ते चलो न कि किसी के कहने पर।टाइम मैनेजमेंट पर बोले पीएम मोदी‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों की परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं को दूर करने के लिए पीएम मोदी छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट सीख लीजिए डर नहीं लगेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal